Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण

   नई दिल्ली । उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। प्योंगयांग द्वारा हाल ही में किए गए दो रणनीतिक लंब...

  

नई दिल्ली । उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। प्योंगयांग द्वारा हाल ही में किए गए दो रणनीतिक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों के परीक्षण ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की नींद उड़ा दी है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने स्वयं इस परीक्षण की निगरानी की और इसे अपनी रक्षा तैयारियों का अहम हिस्सा बताया। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह येलो सी (पीला सागर) में यह परीक्षण किया गया। दावा किया गया है कि ये मिसाइलें अपने निर्धारित लक्ष्य को भेदने से पहले लगभग दो घंटे तक आसमान में मंडराती रहीं और जटिल रास्तों से होकर गुजरीं। KCNA द्वारा जारी वीडियो में मिसाइल के लॉन्च से लेकर सटीक वार करने तक के दृश्यों को दिखाया गया है, जिस पर किम जोंग उन ने गहरा संतोष व्यक्त किया है।

No comments