Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर में युवक ने बाइक में लगाई आग

  रायपुर । राजधानी के बिरगांव इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने पड़ोसी की मोटरसाइकिल में आग लगा दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोप...

 

रायपुर । राजधानी के बिरगांव इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक ने पड़ोसी की मोटरसाइकिल में आग लगा दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और चाकू जैसी धारदार वस्तु से हमला करने की कोशिश की। फिर मौके से फरार हो गया। थाना खमतराई पुलिस ने आरोपी नतीन उर्फ कबीर मरावी के खिलाफ मारपीट, धमकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना कैलाश नगर डेरापारा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले नतीन उर्फ कबीर मरावी ने देर रात लगभग 3 बजे एक मकान के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दी। परिवार का कहना है कि बाइक फायनेंस पर ली गई थी, जिसे परिवार रोजी-मजदूरी के काम पर आने-जाने के लिए इस्तेमाल करता था।

पीड़िता श्रीमती जनता नेताम ने बताया कि उन्होंने आरोपी को बाइक में आग लगाते हुए देखा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें मुक्कों से मारा, जिससे उनके गाल और सीने में चोट आई। इसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला करने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला, उनका बेटा अनुज नेताम और बहू ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई। आसपास के लोगो ने पूरी घटना देखी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है, और थाना खमतराई पुलिस ने आरोपी नतीन उर्फ कबीर मरावी के खिलाफ मारपीट, धमकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments