मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म...
मुंबई
: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर'
(Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर
शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसके सभी किरदारों को दर्शकों से भरपूर
सराहना मिल रही है। इसी बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट
साझा कर अपने जज्बात फैंस के सामने रखे हैं।
करीब सात साल बाद रणवीर
सिंह के करियर में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म शामिल हुई है। इससे पहले उनकी
आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्में वर्ष 2018 में रिलीज हुईं 'सिंबा', जिसने 240
करोड़ रुपये का कारोबार किया, और 'पद्मावत', जिसने 302 करोड़ रुपये की कमाई
की थी। इसके बाद 2019 में आई 'गली बॉय' ने 140 करोड़ रुपये का बिजनेस
किया। साल 2023 में रिलीज 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' हिट रही, लेकिन
2019 से 2023 के बीच आई '83', 'जयेशभाई जोरदार' और 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस पर
असफल साबित हुईं। अब 'धुरंधर' ने रणवीर को सात साल बाद बड़ी कामयाबी दिलाई
है।



No comments