Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

पाकिस्तान में सुलह की कोशिश या नई चाल?

   नई दिल्ली । पाकिस्तान की अस्थिर राजनीति में एक नया मोड़ आया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विपक्ष की मुख्य पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इ...

  

नई दिल्ली । पाकिस्तान की अस्थिर राजनीति में एक नया मोड़ आया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विपक्ष की मुख्य पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के साथ बातचीत की पेशकश कर सियासी हलचल तेज कर दी है।

यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब पीटीआइ संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में 17-17 साल की सजा सुनाई गई है। इस्लामाबाद में संघीय कैबिनेट की बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि यदि पीटीआइ गंभीरता दिखाती है, तो सरकार संवाद के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत केवल वैध राष्ट्रीय मुद्दों पर होनी चाहिए और इसमें धमकी या दबाव की राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं है। शरीफ ने जोर दिया कि देश की स्थिरता और विकास के लिए राजनीतिक सामंजस्य अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री का यह बयान विपक्षी गठबंधन 'तहरी तहफ्फुज-ए-आइन-ए-पाकिस्तान' (टीटीएपी) द्वारा संवाद की संभावना जताए जाने के बाद आया है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इससे पहले दिसंबर में शुरू हुई वार्ता भी कई अनसुलझे मुद्दों और आपसी अविश्वास के कारण बीच में ही अटक गई थी।

No comments