जगदलपुर। ‘करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर’ के प्रेरक संकल्प के साथ आयोजित प्रतिष्ठित बस्तर ओलिंपिक-2025(Bastar Olympics 2025) के समापन ...
जगदलपुर। ‘करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर’ के प्रेरक संकल्प के साथ आयोजित प्रतिष्ठित बस्तर ओलिंपिक-2025(Bastar Olympics 2025) के समापन समारोह में शनिवार को भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह(Amit Shah) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।



No comments