Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

एलन मस्क का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

  नई दिल्ली । दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk ) ने एक बार फिर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों क...

 

नई दिल्ली । दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk ) ने एक बार फिर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए करीब 677 अरब डॉलर तक पहुंच गई। यह उपलब्धि अब तक किसी भी इंसान ने हासिल नहीं की थी। मस्क की नेटवर्थ में आई इस जबरदस्त उछाल के पीछे उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की अहम भूमिका रही। हाल ही में कंपनी की वैल्यूएशन बढ़कर करीब 800 अरब डॉलर हो गई है। मस्क के पास स्पेसएक्स में लगभग 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे केवल वैल्यूएशन बढ़ने के कारण ही उनकी संपत्ति में करीब 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

No comments