रायपुर। राजधानी में चेक बाउंस केस में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर...
रायपुर।
राजधानी में चेक बाउंस केस में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला
डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है। टंडन
ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनों
को ठगने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएसपी के पिता ने भी बिजनेस लेन-देन को
लेकर टंडन के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ओर से लगाए गए
आरोपों के कारण मामला चर्चाओं में है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी
पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, 2021 में महिला
डीएसपी महासमुंद में पदस्थ थीं। इसी दौरान एक परिचित बैचमेट ने उन्हें होटल
कारोबारी दीपक टंडन से मिलवाया। मुलाकात के दो दिन बाद बातचीत शुरू हुई और
कुछ समय बाद मिलना-जुलना बढ़ गया। माना में ट्रांसफर होने के बाद दोनों और
करीब आए। घर आना-जाना बढ़ा और परिवारों का भी परिचय हो गया।



No comments