नेपाल । नेपाल की अर्थव्यवस्था को सितंबर में जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में हुए भ्रष्टाचार-विरोधी हिंसक आंदोलन के कारण भारी नुकसान हुआ है। ...
नेपाल
। नेपाल की अर्थव्यवस्था को सितंबर में जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में हुए
भ्रष्टाचार-विरोधी हिंसक आंदोलन के कारण भारी नुकसान हुआ है। अंतरिम सरकार
द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, इन हिंसक प्रदर्शनों के चलते देश की
42 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था को लगभग 586 मिलियन डॉलर (करीब 4,900 करोड़
नेपाली रुपये) का नुकसान हुआ। तीन महीने पहले शुरू हुए इन उग्र प्रदर्शनों
में भारी जान-माल का नुकसान हुआ, जिसमें 77 लोगों की जान गई और 2,000 से
अधिक लोग घायल हुए। आंदोलन की तीव्रता ऐसी थी कि तत्कालीन प्रधानमंत्री
केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा।



No comments