बीजापुर। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पु...
बीजापुर।
बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की
सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पुलिस सूत्रों के
अनुसार बुधवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरजी (जिला रिजर्व
गार्ड) की टीम को अभियान पर रवाना किया गया था। बीजापुर जिले के दक्षिण
क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और सशस्त्र माओवादियों के बीच मुठभेड़
हुई। मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से
एक एके-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल सहित अन्य हथियार एवं गोला-बारूद भी जब्त
किया गया है।



No comments