Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

अंधविश्वास और प्रलोभन का सहारा लेकर परिवारों को बनाया जा रहा निशाना

    राजनांदगांव: जिला मुख्यालय में मतांतरण की अवैध गतिविधियों की परतें एक-एक कर उधड़ रही हैं। ग्राम धर्मापुर में मिशनरी कमांडर के आश्रम और...

  

 राजनांदगांव: जिला मुख्यालय में मतांतरण की अवैध गतिविधियों की परतें एक-एक कर उधड़ रही हैं। ग्राम धर्मापुर में मिशनरी कमांडर के आश्रम और उसके नेटवर्क का राजफाश होने के बाद लगातार नए तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं। ग्राम पनेका में हर रविवार निजी महाविद्यालय के प्राचार्य के घर में प्रार्थना, चंगाई सभा और अन्य गतिविधियों को लेकर शिकायतें और विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के बाद हिंदू जागरण मंच ने भी इस मामले में गंभीर शिकायतें की है। आरोप है कि यह भी मिशनरियों के नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।

No comments