Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने राजपुर में नेशनल हाईवे किया जाम

   राजपुर। धान खरीदी में टोकन की समस्या को लेकर राजपुर क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को तीसरी बार आंदोलन किया। मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे...

  

राजपुर। धान खरीदी में टोकन की समस्या को लेकर राजपुर क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को तीसरी बार आंदोलन किया। मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग अंबिकापुर–रामानुजगंज पर स्थित धान खरीदी केंद्र के पास सड़क जाम कर दिया। इससे एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। किसानों का कहना है कि 12 जनवरी को तहसीलदार कावेरी मुखर्जी से हुई चर्चा में खरीदी की लिमिट बढ़ने पर टोकन समस्या समाप्त होने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद किसानों ने खरीदी केंद्र के पंजी में अपने नाम दर्ज कराए, लेकिन लिमिट बढ़ने के बावजूद पंजी में दर्ज किसानों के टोकन क्रमवार नहीं कट पाए। इससे उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया।

No comments