मुंबई । बॉलीवुड में शोहरत जितनी तेजी से मिलती है, उतनी ही बेरहमी से छिन भी जाती है। 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्रिय...
मुंबई
। बॉलीवुड में शोहरत जितनी तेजी से मिलती है, उतनी ही बेरहमी से छिन भी
जाती है। 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार
परवीन बाबी की जिंदगी इसकी सबसे दर्दनाक मिसाल है।
पर्दे पर
आत्मविश्वास और ग्लैमर की नई परिभाषा गढ़ने वाली यह अदाकारा असल जिंदगी में
अकेलेपन, बीमारी और गुमनामी से जूझती रही। उनका अंत इतना भयावह था कि आज
भी यह कहानी रूह कंपा देती है।
परवीन बाबी का जन्म 4 अप्रैल 1954 को
गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। वह एक नवाबी परिवार से ताल्लुक रखती थीं।
बचपन में ही पिता का साया उठ गया, लेकिन इसके बावजूद परवीन की परवरिश अच्छे
माहौल में हुई। उन्होंने अच्छी शिक्षा प्राप्त की और कम उम्र से ही उनका
रुझान मॉडलिंग की ओर हो गया।



No comments