रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी ...
रायपुर
। छत्तीसगढ़ सरकार ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में बड़ा
प्रशासनिक बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर विपुल
कुमार गुप्ता को साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद से हटा दिया
है।
वहीं, कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय
कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का OSD नियुक्त किया गया है। इस
बदलाव के साथ अजय कुमार त्रिपाठी अब उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में सभी
प्रशासनिक और समन्वयात्मक जिम्मेदारियां देखेंगे।
अधिकारियों का
कहना है कि इस कदम का उद्देश्य निजी स्थापना के कामकाज में दक्षता और बेहतर
प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करना है। सरकारी आदेश में साफ किया गया है कि
नियुक्ति और स्थानांतरण शासन की उच्च प्राथमिकताओं के अनुरूप किए गए हैं।



No comments