खैरागढ़। मेडिसिन कंपनी में निवेश कर कम समय में पैसा दोगुना करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपितों को छुईखदान पुलिस ने ...
नाम और पता बदल रहा था सुखविंदर
आरोपितों ने मेडिसिन कंपनी में निवेश कराने के नाम पर रकम तो लिए लिए, लेकिन वापस नहीं कर रहे थे। इसीबीच आरोपित फरार हो गए। आरोपित भिलाई नगर सेक्टर सात सड़क नंबर 29 निवासी 42 वर्षीय सुखविंदर सिंग कडियाला और ग्राम बोरई निवासी 29 वर्षीय हुलास कुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपित ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि शातिर आरोपित सुखविंदर सिंह कडियाला पुलिस को गुमराह करने के लिए लगातार अपना नाम और पता बदल रहा था।
आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया। वहीं, आरोपित हुलास कुमार साहू को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



No comments