Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

धुरंधर 2 में अब होगी इस नेशनल क्रश की एंट्री

   मुंबई । निर्देशक आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर सिनेमा जगत में हलचल तेज हो...

 


 मुंबई । निर्देशक आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर सिनेमा जगत में हलचल तेज हो गई है।

फिल्म के टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, और अब खबर आ रही है कि इस मल्टी-स्टारर फिल्म में बॉलीवुड की एक बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री की सरप्राइज एंट्री होने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स (ई-टाइम्स) के अनुसार, हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा यामी गौतम फिल्म 'धुरंधर 2' में एक महत्वपूर्ण कैमियो रोल में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यामी ने अपने हिस्से की शूटिंग के लिए 5 दिनों का शेड्यूल भी पूरा कर लिया है।

हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। दिलचस्प बात यह है कि यामी अपने पति और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साथ इस प्रोजेक्ट के जरिए एक बार फिर स्क्रीन पर जादू बिखेरती दिखेंगी।

No comments