रायपुर। राजधानी में जमीन की नीलामी के नाम पर 57 लाख 40 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। कटोरा तालाब निवासी दो भाइयों ने फाइनेंस कंपनी...
रायपुर।
राजधानी में जमीन की नीलामी के नाम पर 57 लाख 40 हजार 900 रुपये की
धोखाधड़ी हुई है। कटोरा तालाब निवासी दो भाइयों ने फाइनेंस कंपनी के
अधिकारियों और निजी कंपनी के प्रतिनिधियों पर मिलकर षड्यंत्रपूर्वक ठगी
करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अभिषेक बजाज (29) और दीपेश
बजाज (32), निवासी कटोरा तालाब ने शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया
कि शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड, रायपुर की भूमि पूनावाला हाउसिंग
फाइनेंस (वर्तमान में ग्रहम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड) में बंधक थी।
शिकायतकर्ताओं
का आरोप है कि नेक्सान सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी अनिल कुमार
विश्वकर्मा ने मार्च 2022 में उनसे संपर्क कर उक्त बंधक संपत्ति को
नीलामी/समझौते के माध्यम से कम कीमत पर दिलाने का भरोसा दिलाया।
पूनावाला
हाउसिंग फाइनेंस के अधिकारियों तुषार, इकबाल और बुधराम से अपनी ‘सेटिंग’
होने की बात कही। आरोप है कि 18 मई 2022 को पंजीयन कार्यालय रायपुर में
उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराई गई और 57 लाख 40 हजार 900 रुपये प्राप्त कर
लिए गए, लेकिन खरीदारों को आज तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया।



No comments