Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

सनसनीखेज हत्या : 85 वर्षीय बुजुर्ग की घर में घुसकर निर्मम हत्या

   खैरागढ़। ठेलकाडीह क्षेत्र के ग्राम गोपालखुर्द (गोपालपुर) में देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 85 वर्षीय बुजुर्ग लेड़गु र...

  

खैरागढ़। ठेलकाडीह क्षेत्र के ग्राम गोपालखुर्द (गोपालपुर) में देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 85 वर्षीय बुजुर्ग लेड़गु राम वर्मा की उनके ही घर के अंदर अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों को मिली, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने टंगिया से बुजुर्ग के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। घटनास्थल पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे लूट या आपसी रंजिश का मामला भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना ठेलकाडीह प्रभारी, जिला साइबर पुलिस तथा फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर संभावित पहलू पर जांच जारी है।

देर रात हुई इस वारदात से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का राजफाश किया जाएगा। जांच जारी है।

No comments