Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शुरू होगी AI आधारित शिक्षा

   रायपुर। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए स्कूलों में एआई आधारित शिक्षा लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है।...

  

रायपुर। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए स्कूलों में एआई आधारित शिक्षा लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संयोजन में शासकीय संस्थानों के प्राचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को अध्ययन, अध्यापन और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बेसिक ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्रशिक्षण के प्रथम चरण में एससीईआरटी के प्राध्यापकों, शासकीय बीएड कॉलेजों और डाइट संस्थानों के अकादमिक सदस्यों को एआई का बेसिक कोर्स कराया जा चुका है। अब दूसरे चरण में इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की तैयारी है।

नई शिक्षा नीति के अनुरूप एआई को प्रारंभिक स्तर से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव-2026 में घोषणा की कि आने वाले समय में कक्षा तीन से ही एआई आधारित शिक्षा प्रारंभ की जाएगी। उनका कहना है कि तकनीक शिक्षा तंत्र का केंद्रीय तत्व बन चुकी है और विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से नई तकनीकों से परिचित कराना समय की मांग है।

No comments