भिलाई: सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा घरेलू विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। छावनी थाना क्षेत्र में रहने...
भिलाई:
सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा घरेलू विवाद एक
महिला की मौत का कारण बन गया। छावनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और
मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है
और मामले में मर्ग कायम किया गया है। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र से एक
दुखद मामला सामने आया है, जहां इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने को लेकर
पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक महिला की मौत पर खत्म हो गया। यह घटना 30
जनवरी की बताई जा रही है।



No comments