Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

युवक की पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

   रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई ह...

  

रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। युवक का शव अधजली हालत में खेत में मिला है। पुलिस सभी पहलुओं की सूक्ष्मता के साथ जांच कर रही है।
बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह युवक का अधजला शव खेत में मिला। उक्त लाश को स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अधजली हालत में शव की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई।

पुलिस के साथ बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ गया। तत्काल स्थानीय लोगों ने अधजले युवक को इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 17 फरवरी की शाम उसकी मौत हो गई।
अपने मामा के घर गया हुआ था

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान नंदू पटेल, निवासी चपले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम मौहापाली में अपने मामा के घर गया हुआ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और किन कारणों से पेट्रोल डालकर जलाया।
पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग से मामले को लोग जोड़कर देख रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि युवक को पहले जमकर लाठी-डंडे से पीटा गया है, जिसमें उसकी मौत नहीं होने से उसे अचेत अवस्था में ही पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील तरल से जलाया गया है। बहरहाल पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

No comments