Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

महिला की एक भूल ने मोहल्ले की सड़क पर बिछा दी बर्फ की चादर

   नई दिल्ली । चीन के गांसू प्रांत के लानझोउ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की छोटी सी भूल ने पूरे मोहल्ले...

  

नई दिल्ली । चीन के गांसू प्रांत के लानझोउ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की छोटी सी भूल ने पूरे मोहल्ले की सड़कों को बर्फ के मैदान में तब्दील कर दिया। वांग नामक महिला नहाने के बाद अपने वॉटर हीटर का नल बंद करना भूल गई, जिसके बाद लगातार नौ घंटों तक पानी बहता रहा।
-8 डिग्री तापमान ने बढ़ाई मुश्किल

लानझोउ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान गिरकर माइनस 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। छत पर लगे टैंक से गिरता हुआ पानी भीषण ठंड के कारण सड़क पर गिरते ही जमने लगा। सुबह होते-होते पूरी सड़क पर बर्फ की एक मोटी और फिसलन भरी परत जम गई, जिससे पड़ोसियों और रास्ते से गुजरने वाले लोगों के लिए भारी मुसीबत खड़ी हो गई।

मुश्किल समय में परिवार ने संभाली जिम्मेदारी

घटना का पता तब चला, जब वांग के पिता ने सुबह 6 बजे घर के बाहर पानी और बर्फ देखी। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह किसी पड़ोसी की गलती है, लेकिन जल्द ही हकीकत सामने आ गई। अपनी गलती का अहसास होते ही वांग का परिवार एक्शन मोड में आ गया। वांग की मां ने तुरंत आसपास की दुकानों से सारा नमक खरीद लिया, ताकि बर्फ को पिघलाया जा सके। वहीं, वांग और उनके पिता ने खुद सड़क पर उतरकर जमी हुई बर्फ को साफ करने में घंटों मेहनत की।
वांग ने सोशल मीडिया पर मांगी सार्वजनिक माफी

वांग ने 16 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने पड़ोसियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी लापरवाही ने सभी को संकट में डाल दिया। उन्होंने मजाकिया और शर्मिंदा लहजे में कहा कि लोग सुबह जिस 'स्केटिंग रिंक' को देखकर परेशान हो रहे हैं, वह उन्हीं की देन है।

No comments