Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

इजरायल का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला

   नई दिल्ली । इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में तेज धमाकों की आवाज...

  

नई दिल्ली । इजरायल ने ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमले के बाद इजरायल ने अपने देश में अलर्ट जारी करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आपात स्थिति घोषित कर दी है।

तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट के आसपास भी विस्फोटों की खबर है। इजरायल ने अपने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों के पास रहने और शेल्टर में जाने की अपील की है।

इजरायल के रक्षा मंत्री ने बयान जारी कर कहा कि ईरान के खिलाफ प्रिवेंटिव मिसाइल स्ट्राइक की गई है। जानकारी के अनुसार, ईरान में राष्ट्रपति भवन, कई मंत्रालयों के भवन और खुफिया एजेंसी के दफ्तर सहित करीब 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया।

इजरायली सेना ने देशभर में एयर रेड सायरन सक्रिय कर दिए हैं, ताकि संभावित जवाबी हमले की स्थिति में नागरिक सतर्क रहें। सेना ने आशंका जताई है कि ईरान की ओर से मिसाइल दागी जा सकती हैं।

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पूरे देश में सायरन बजाए गए हैं और मोबाइल डिवाइस पर सुरक्षित स्थानों के पास रहने का एडवांस अलर्ट जारी किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे संभावित जवाबी हमले से पहले एहतियाती कदम बताया है। इजरायल ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।

No comments