Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

छुट्टी पर घर लौटते समय जवान लापता

    कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र का एक आईटीबीपी जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया ह...

  

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा क्षेत्र का एक आईटीबीपी जवान छुट्टी पर घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। जवान ने 7 फरवरी की रात परिजनों से फोन पर रायपुर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गोरखपुर में मिला सामान

यूपी के गोरखपुर में उसका सामान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम कसावाही निवासी जवान विनोद कुमार गोटी वर्तमान में पंजाब के लुधियाना स्थित आईटीबीपी पोस्ट पर पदस्थ है।

परिजनों को बताया था

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी की रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से फोन पर बातचीत कर बताया था कि वे छुट्टी लेकर घर लौट रहे हैं। रायपुर पहुंचने के बाद उन्हें लेने आने के लिए कहा था। अगली सुबह जब उनके पिता ने संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

No comments