Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

कावेरी इंडस्ट्रीज की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग

   रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार दोपहर कावेरी इंडस्ट्रीज स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गय...

  

रायपुर। राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में शनिवार दोपहर कावेरी इंडस्ट्रीज स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

No comments