Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तीन हिंदू उम्मीदवारों ने भी लहराया जीत का परचम

   नई दिल्ली । बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। 299 सीटों वाली संसद में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 21 ...

  

नई दिल्ली । बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। 299 सीटों वाली संसद में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 21 सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाने की तैयारी कर ली है। वहीं, उसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही जीत मिल सकी।

इस चुनाव की खास बात यह रही कि तीन हिंदू प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज की और तीनों बीएनपी के टिकट पर मैदान में थे।

गायेश्वर चंद्र रॉय

बीएनपी के वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट से जीत हासिल की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहीनुर इस्लाम को 15,899 वोटों से पराजित किया। रॉय को कुल 99,163 मत मिले। वे बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और पूर्व में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

 

निताई रॉय चौधरी

मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से बीएनपी के टिकट पर निताई रॉय चौधरी विजयी रहे। उन्हें 1,47,896 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने जमात उम्मीदवार मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30,838 मतों के अंतर से हराया। पार्टी में वे उपाध्यक्ष हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रभावशाली चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं।

एडवोकेट दीपेन दीवान

रंगमती संसदीय सीट से बीएनपी के प्रत्याशी एडवोकेट दीपेन दीवान ने जीत दर्ज की। उन्हें 31,222 वोट मिले और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार पहल चकमा को 9,678 मतों से पराजित किया।

इनकी हार

उधर, जमात-ए-इस्लामी ने खुलना-1 सीट से कृष्णा नंदी को मैदान में उतारा था, लेकिन वे 70,346 वोट पाने के बावजूद बीएनपी उम्मीदवार से हार गए।

No comments