बीजापुर। बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र के चिन्नागेलूर जंगल में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑ...
बीजापुर।
बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र के चिन्नागेलूर जंगल में सशस्त्र
माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन
शुरू किया। दक्षिण बीजापुर क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की जानकारी
मिलने पर संयुक्त टीमें अभियान पर निकली थीं। सुबह करीब 7.30 बजे से
सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़
में अब तक एक माओवादी का शव और एक AK-47 हथियार मौके से बरामद किया गया है।
इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर डीवीसी मेंबर उधम सिंह के मारे जाने की खबर
है।



No comments