Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

पीएम मोदी और सारा नेतन्याहू के मैचिंग आउटफिट्स का वीडियो वायरल

   नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा कूटनीतिक संबंधों के साथ-साथ अपने भावनात्मक और सांस्कृतिक तालमेल के लिए...

  

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा कूटनीतिक संबंधों के साथ-साथ अपने भावनात्मक और सांस्कृतिक तालमेल के लिए भी चर्चा में है। बुधवार दोपहर जब पीएम मोदी तेल अवीव के एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इस मुलाकात के दौरान एक बेहद दिलचस्प और सुखद संयोग ने सबका ध्यान खींचा, जो अब सोशल मीडिया पर 'केसरिया कूटनीति' के रूप में वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी की जैकेट पर था केसरिया रंग की रूमाल

एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान पीएम मोदी ने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा और बिना आस्तीन वाली जैकेट पहनी थी, जिसमें उन्होंने केसरिया रंग का पॉकेट स्क्वायर (रूमाल) लगाया हुआ था। वहीं, इजरायली पीएम की पत्नी सारा नेतन्याहू भी नारंगी (भगवा) रंग की जैकेट पहने नजर आईं।

इस समानता को देखते हुए बेंजामिन नेतन्याहू ने तुरंत पीएम मोदी के पॉकेट स्क्वायर की ओर इशारा करते हुए मुस्कुराकर कहा, "देखिए, आपने क्या पहना है?" पीएम मोदी ने भी तुरंत इस तालमेल को भांप लिया और हंसते हुए जवाब दिया- 'हां, भगवा।'
लोग कर रहे दोनों की तारीफ

सोशल मीडिया पर इस पल को 'केसर की भूमि' (भारत) और 'नवाचार की भूमि' (इजरायल) के मिलन के रूप में देखा जा रहा है। नेटिजन्स दोनों नेताओं के बीच की इस सहज दोस्ती और पर्सनल केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह छोटी सी दिखने वाली बात असले में भारत और इजरायल के बीच के अटूट और मजबूत होते रिश्तों की गहराई को दर्शाती है।

No comments