Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर-दुर्ग के बीच सफर होगा और भी आसान

   रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय रा...

  

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और ट्विन सिटी भिलाई-दुर्ग के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर यातायात को निर्बाध और तेज बनाने के लिए सिरसा गेट चौक तथा खुर्सीपार गेट चौक पर ग्रेड सेपरेटर के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव की सक्रिय पहल के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसके लिए 77 करोड़ 36 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। रायपुर और दुर्ग के बीच सिरसा गेट और खुर्सीपार चौक पर लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। स्थानीय नागरिक और इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री यहाँ फ्लाईओवर या ग्रेड सेपरेटर निर्माण की मांग लगातार कर रहे थे। जनता की इन आकांक्षाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा था, जिसे भारत सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल कर राशि स्वीकृत की है।

No comments