रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में देर रात हत्या कर दी गई। होटल में खाना खाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक...
रायपुर।
राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में देर रात हत्या कर दी गई। होटल में
खाना खाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया,
जिसमें मप्र अनुपपुर निवासी शिव प्रसाद ध्रुव की चाकू मारकर हत्या कर दी
गई। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य
आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
घटना सुबह करीब चार बजे की है। मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव, निवासी
मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होटल में खाना खाते समय
कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई और
आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या
के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही धरसींवा थाना
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने
प्रारंभिक जांच के आधार पर दो संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू
कर दी है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।



No comments