Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

कार में मिला CGMSC के SDO का शव, इलाके में फैली सनसनी

   जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में युवक का शव मिलने से शनिवार सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने कार ...

  

जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार में युवक का शव मिलने से शनिवार सुबह इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने कार में युवक को अचेत अवस्था में देखा और बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभाराम देहारी के रूप में हुई है। वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे।

No comments