नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में नेटफ्लिक्स एक पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है। यहां एक्शन, कॉमेडी, लव स्टोरीज दिखने को मिलती हैं फिल्मे...
नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में
नेटफ्लिक्स एक पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है। यहां एक्शन, कॉमेडी, लव स्टोरीज दिखने को मिलती हैं फिल्में और शोज के जरिए। अब आपको बताते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों के बारे में।
एक्यूज्ड
पहले नंबर पर है एक्यूज्ड। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों ने लेस्बियन कपल का किरदार निभाया है जहां दोनों डॉक्टर्स हैं। लेकिन कोंकणा तभी एक मुश्किल में फंस जाती है और इसके बाद कहानी में आते हैं जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स।
राजी
दूसरे नंबर पर है आलिया भट्ट की फिल्म राजी। राजी 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ऐड हुई है।
धुरंधर
तीसरे नंबर पर है फिल्म धुरंधर जो पिछले कुछ समय से नंबर 1 पर थी। धुरंधर पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। वहीं नेटफ्लिक्स पर भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
पद्मावत
चौथे नंबर पर है फिल्म पद्मावत। यह फिल्म भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ऐड हुई है जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपर लीड रोल में हैं।
स्माइल
पांचवें नंबर पर है फिल्म स्माइल। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक सिंगर की स्टोरी को दिखाया है जो एक एक्सीडेंट के बाद अपने करियर को वापस ट्रैक में लाने की कोशिश करती है, लेकिन इस दौरान उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
तेरे इश्क में
छठे नंबर पर फिल्म तेरे इश्क में है जिसमें कृति सेनन और धनुष लीड रोल में हैं। फिल्म साइकोलॉजिकल, इमोशनल ड्रामा फिल्म है।
दम लगाके हईशा
सातवें नंबर पर है फिल्म दम लगाके हईशा। यह फिल्म कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स पर ऐड हुई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है।
अनगनगा ओका राजू
आठवें नंबर पर है फिल्म अनगनगा ओका राजू जो तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर काफी समय से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
जॉली एलएलबी 3
नौवें नंबर पर है फिल्म जॉली एलएलबी 3 जो अक्षय कुमार और अरशद वारसी की है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
फायर ब्रेक
वहीं 10वें नंबर पर है फिल्म फायर ब्रेक। यह स्पैनिश ड्रामा फिल्म है जिसमें मिस्ट्री और सस्पेंस भरपूर है।



No comments