Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

15 साल बाद इस बैंड का होगा धमाकेदार कमबैक

   मुंबई : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) की रिलीज नजदीक आते ही दर्शको...

  

मुंबई : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) की रिलीज नजदीक आते ही दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें दमदार एक्शन और गोलियों की आवाज के साथ एक चीज ने खास तौर पर दर्शकों का ध्यान खींचा फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक।

डायरेक्टर आदित्य धर ने इस बार फिल्म में मशहूर पंजाबी ट्रैक ‘आरी-आरी’ का इस्तेमाल किया है, जिसने 2000 के दशक की यादें ताजा कर दी हैं। यह गाना कभी पार्टियों, शादियों और त्योहारों में बेहद लोकप्रिय हुआ करता था।

‘आरी-आरी’ गाने को मूल रूप से इंडी-पॉप बैंड बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया था। यह मशहूर म्यूजिक जोड़ी साल 2003 में इस गाने को लेकर आई थी। इस बैंड की शुरुआत सिंगर नवतेज सिंह रेहल ने डेनमार्क में की थी। बाद में उन्होंने थॉमस सार्डोर्फ और जानूस बार्नेविट्ज के साथ मिलकर कई जैमिंग सेशंस के बाद इसे आगे बढ़ाया।

बॉम्बे रॉकर्स पंजाबी और वेस्टर्न म्यूजिक के अनोखे मिश्रण के लिए जाने जाते हैं। ‘आरी-आरी’ को उस दौर में तैयार किया गया था, जब ग्लोबल फ्यूजन म्यूजिक पर ज्यादा काम नहीं हो रहा था। गाने में पंजाबी गायन, अंग्रेजी बोल और इलेक्ट्रॉनिक बीट्स का संयोजन था, जिसने इसे भारत के साथ यूरोप में भी लोकप्रिय बना दिया।

नवतेज सिंह और थॉमस सार्डोर्फ की जोड़ी ने ‘रॉक द पार्टी’, ‘नावा-नावा’ और ‘इश्क’ जैसे कई हिट पंजाबी-पॉप गाने दिए। हालांकि उनके सबसे लोकप्रिय ट्रैक्स में ‘आरी-आरी’ का नाम सबसे ऊपर माना जाता है।

बैंड ने अपना आखिरी एल्बम ‘लेट्स डांस’ साल 2011 में रिलीज किया था। अब करीब 15 साल बाद वे अपने इसी मशहूर गाने के नए वर्जन के साथ फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के जरिए वापसी कर रहे हैं।

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आरी-आरी’ गाने का विचार मशहूर पंजाबी बोली ‘बारी-बरसी’ से लिया गया था। यह पारंपरिक लोक धुन अक्सर शादियों और त्योहारों पर भांगड़ा या गिद्दा के दौरान गाई जाती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 2002-2003 के दौरान बॉम्बे रॉकर्स ने इस लोक धुन को हिप-हॉप और पॉप बीट्स के साथ मिलाकर एक मॉडर्न स्टाइल में पेश किया। उन्होंने लोक संगीत की मूल पहचान को बरकरार रखते हुए उसे उस समय की पार्टी संस्कृति के मुताबिक नया रूप दिया, जिसे बाद में ‘आरी-आरी’ के नाम से लोकप्रियता मिली।

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विदेशों में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

No comments