Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई

   नई दिल्ली । मेजबान भारतीय टीम टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइलन में पहुंच गई है। निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्‍यूजीलैंड से होग...

  

नई दिल्ली । मेजबान भारतीय टीम टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइलन में पहुंच गई है। निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। 8 मार्च को यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

अगर टीम इंडिया को रिकॉर्ड तीसरी बार और बैक टू बैक खिताब अपने नाम करना है तो फाइनल में कठोर कदम उठाने होंगे। फैंस मांग कर रहे हैं कि टी20I के नंबर-1 बल्‍लेबाज और गेंदबाज को टीम से बाहर कर देना चाहिए।

भारतीय टीम ने गुरुवार को कांटे की टक्‍कर वाले मैच में इंग्‍लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। इस मैच में जमकर रन वर्षा हुई और 499 रन बन गए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम ने 253 रन बनाए थे। जवाब में इंग्‍लैंड टीम अंत तक लड़ी और निर्धारित ओवर में 246 रन ही बना सकी। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा इस मैच में भी फेल रहे।


अभिषेक शर्मा फिर हुए फेल

संजू सैमसन के लाख समझाने के बाद भी अभिषेक (9) नहीं माने और बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। दूसरी ओवर गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती लगातार फीके नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 16 की इकोनॉमी से 64 रन खर्च कर दिए।
ऐसे में मांग उठ रही है कि टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर-1 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को टीम से बाहर कर देना चाहिए। उनकी जगह फाइनल में रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए। अब देखना होगा कि फाइनल जैसे मंच पर भारतीय टीम मैनेजमेंट यह बदलाव करना है या नहीं।

नंबर-1 बल्‍लेबाज हैं अभिषेक

अपना पहला टी20 विश्‍व कप खेल रहे अभिषेक शर्मा ने 7 मैच की 7 पारियों में 12.71 की औसत और 130.88 की स्‍ट्राइक रेट से 89 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 1 अर्धशतक लगाया।
टूर्नामेंट के पहले 3 मैच में तो अभिषेक का खाता ही नहीं खुला था। इसके बाद उन्‍होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15, जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 55, वेस्‍टइंडीज के विरुद्ध उन्‍होंने 10 और पिछले मैच में 9 रन बनाए।

वरुण चक्रवर्ती नंबर-1 गेंदबाज

वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी की बात करें तो पिछले कुछ मुकाबलों में वह फीके रहे हैं। वेस्‍टइंडीज से हुए मैच में उन्‍होंने 40, जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 35 और साउथ अफ्रीका से हुई टक्‍कर में 47 रन लुटा दिए थे। वह लगातार रन गति को रोकने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में मांग उठ रही है कि उनकी जगह फाइनल में कुलदीप यादव को मौका मिले।
बदल जाएगी ओपनिंग जोड़ी

अगर फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा बाहर होते हैं तो संजू सैमसन और ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल बल्‍लेबाजी करने आ सकते हैं। वरुण की जगह कुलदीप यादव ले सकते हैं।
भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
भारत टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

No comments