रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में साल 2021 में हुए चर्चित शकुंतला देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। जिस गुत्थी को सुलझा...
रायपुर।
राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में साल 2021 में हुए चर्चित शकुंतला
देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। जिस गुत्थी को सुलझाने में रायपुर
पुलिस नाकाम रही थी उसका राजफाश अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने किया है।
गिरफ्तार
आरोपित अहमदाबाद का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय कुमार उर्फ लक्ष्मीसागर उर्फ
राजनारायण मिश्रा है। अहमदाबाद पुलिस की सूचना पर आरोपित को लाने के लिए
रायपुर पुलिस गुजरात रवाना हुई है।
शकुंतला देवी ने आरोपित अजय को
पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझाने चार लाख रुपये का सौदा किया था। आरोपित और
शकुंतला का बेटा पहले एक अस्पताल में साथ सुरक्षा गार्ड थे। सौदे के
मुताबिक 10 हजार रुपये एडवांस लेकर आरोपित काम करने के बजाय गायब हो गया।
जब शकुंतला उसे ढूंढते हुए उसके गांव तक पहुंच गई, तो आरोपित ने लूट के इरादे से रायपुर आकर वारदात की।
गला घोंटकर की हत्या, 35 तोला सोना और 10 लाख ले गया था
अक्टूबर
2021 में पटेल चौक स्थित मकान में शकुंतला देवी का शव मिला था। आरोपित ने
कबूल किया कि उसने साथी केतन उर्फ केटी के साथ महिला का गला घोंटा और घर से
10 लाख रुपये व करीब 35 तोला सोना लूट लिया।
पहचान छिपाने उसने
मोबाइल और आधार कार्ड का उपयोग बंद कर दिया था और गोवा, मुंबई व अहमदाबाद
में ठिकाने बदलता रहा। लूटा हुआ सोना उसने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में
ठिकाने लगाया था।
अहमदाबाद पुलिस से आरोपित की गिरफ्तारी की
सूचना मिली है। टीम रवाना हो चुकी है। आरोपित को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर
लाया जाएगा, जिसके बाद लूट और हत्या की कड़ियों को जोड़ा जा सकेगा।
- राहुल देव शर्मा, एडिशनल डीसीपी (वेस्ट), रायपुर



No comments