बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित...
बिलासपुर।
रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं
कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर
बाड़ी में जा घुसी। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इधर
गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
रतनपुर
थाना प्रभारी अंशिका जैन(आइपीएस) ने बताया कि सांधीपारा में रहने वाले
रामकिशोर पटेल का 12 वर्षीय जयवंत पटेल भेड़मुड़ा स्थित स्कूल में सातवीं
कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था।
वह गांव के पेट्रोल पंप के पास साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान
कोरबा की ओर जा रही बस के ड्राइवर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर बाड़ी में घुस गई। हादसे की
सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।



No comments