Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

गांव से शहर तक का समग्र एवं योजनाबद्ध विकास हो सुनिश्चित-भजनलाल

  जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधारभूत सुविधाओं का सुनियोजित विकास कर आमजन के जीवन को बेहतर बनाना राज्य सरकार की सर्वाेच...

 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आधारभूत सुविधाओं का सुनियोजित विकास कर आमजन के जीवन को बेहतर बनाना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि बजट घोषणाओं को लेकर सभी विभाग समन्वय से कार्य करें ताकि आमजन को समयबद्ध रूप से पूरा लाभ पहुंचाया जा सके।

श्री शर्मा सोमवार रात मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 'विकसित राजस्थान 2047' के विजन के अनुरूप योजनाबद्ध विकास के लिए प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर से लेकर शहरी नगर निकाय एवं जिला स्तर तक के लिए मास्टर प्लान की कार्ययोजना बनाकर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सर्वे किया जाए, जिससे संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवरेज, शुद्ध पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी अवसंरचना विकास से जुड़ी योजनाओं और नीतियों का केंद्र बिंदु है।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत शासन विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद थे।

No comments