रायपुर । राजधानी रायपुर की इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसायटी रविवार देर रात गाना बजाने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को चाकू मारकर पांच ...
रायपुर
। राजधानी रायपुर की इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसायटी रविवार देर रात गाना बजाने
के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को चाकू मारकर पांच आरोपियों ने
लहूलुहान कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने मामला दर्ज
करके जांच में लिया है। सीसीटीवी कैमरे में मिले वीडियो के आधार पर
आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा सोजल थावरे
और आर्यन थावरे बताया जा रहा है।
डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी के
अनुसार इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसायटी के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट में प्रॉपर्टी
डीलर के बेटे सोजल थावरे और आर्यन थावरे रहते है। रविवार की शाम को उनके
फ्लैट में गाना बज रहा था। गाने के साउंड तेज था। इस दौरान रात 9 बजे दूसरे
ब्लॉक में रहने वाले चार से पांच लोग आए और उनके फ्लैट का दरवाजा तोड़कर
अंदर घुस गए।
आरोपियों ने गालियां देते हुए गानी बंद करने के लिए
कहा। प्रॉपर्टी डीलर के बेटों ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने
मारपीट और तोड़फोड़ शुरु कर दी, इस दौरान चाकूबाजी भी की। जान बचाने के लिए
युवकों को 9वें माले पर छिपना पड़ा। पड़ोसी बाहर निकलते तो आरोपी धमकी देते
हुए फरार हो गया।
डीडी नगर पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के
खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात के बाद
सभी हमलावर फरार हो गए। पुलिस सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस घटना के बाद पॉश सोसायटी इंद्रप्रस्थ
के रहवासियों में भारी दहशत का माहौल है।
डीडी नगर थाना प्रभारी
रविंद्र यादव ने बताया, कि प्रार्थी की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपियों
के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपियों को शिनाख्त के लिए सीसीटीवी कैमरों
की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। आरोपयों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



No comments