नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार अचानक करीब ढाई साल बाद महिला आरक्षण लागू कर परिसीमन की बात करने लगी है जिससे साफ है कि उसका यह ...

नयी
दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार अचानक करीब ढाई साल बाद महिला
आरक्षण लागू कर परिसीमन की बात करने लगी है जिससे साफ है कि उसका यह कदम
अपनी विफलताओं और पश्चिम एशिया की स्थिति के कारण उपजे ईंधन संकट से ध्यान
भटकाने का एक प्रयास है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने
बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर
कहा कि सितंबर 2023 में नए संसद भवन का उद्घाटन 'नारी वंदन अधिनियम, 2023'
यानी महिला आरक्षण विधेयक पारित करके किया गया था जिसके तहत लोकसभा और
विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण तथा अनुसूचित जाति और
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों में भी महिलाओं के लिए एक-तिहाई
आरक्षण का प्रावधान किया गया।
इन दोनों आरक्षणों को परिसीमन और जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लागू किया जाना था।
No comments