नयी दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता रही है कि देश तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि ...
नयी
दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी
की प्राथमिकता रही है कि देश तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि सभी
नागरिकों के लिए समान कानून से चले।
गुजरात विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने पर श्री शाह ने यह बात कही।
श्री
शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "देश में हर नागरिक के
लिए एक समान कानून हो, यह भाजपा का स्थापना से ही संकल्प रहा है। मोदी जी
के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही
हैं। मुझे हर्ष है कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता
विधेयक पारित करने का ऐतिहासिक कार्य कर अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है। इसके
लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और इस विधेयक को समर्थन देने वाले सभी
विधायकों को बधाई देता हूँ।"
उन्होंने कहा कि देश तुष्टीकरण के आधार
पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानून से चले, यह हमारी
प्राथमिकता भी है और संकल्प भी है।
उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा
ने मंगलवार को 'गुजरात समान नागरिक संहिता विधेयक 2026' पारित किया, जिससे
राज्य में सभी धर्मों के लिए विवाह, तलाक, संपत्ति और लिव-इन रिलेशनशिप के
लिए समान कानून बन गया है। गुजरात ,उत्तराखंड के बाद यह विधेयक पारित करने
वाला दूसरा राज्य बन गया है।



No comments