Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

जब प्रेमानंद महाराज के सामने Kumar Sanu ने गाया 35 साल पुराना गाना, बाबा से मांगा ऐसा आशीर्वाद

   नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर इन दिनों संगीत और भक्ति का एक अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 90 के दशक के मशहूर पार्श्व गायक कुमार स...

  

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर इन दिनों संगीत और भक्ति का एक अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 90 के दशक के मशहूर पार्श्व गायक कुमार सानू हाल ही में वृंदावन पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान सानू ने महाराज जी को अपना कालजयी गीत सुनाकर वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।
27 हजार गानों के सफर के साथ पहुंचे बाबा की शरण में

मुलाकात के दौरान जब कुमार सानू का परिचय कराया गया, तो बताया गया कि वे अब तक 27,000 से अधिक गाने गा चुके हैं। इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद, गायक ने बेहद सादगी के साथ महाराज जी का आशीर्वाद लिया।

सानू ने हाथ जोड़कर कहा - 'आपको देख लिया, बस हो गया। मैं सिर्फ आपका आशीर्वाद लेने आया हूं ताकि मैं अपना काम और बेहतर तरीके से कर सकूं।'
'जब कोई बात बिगड़ जाए' से गूंजा आश्रम

कुमार सानू ने महाराज जी के सम्मुख अपनी फिल्म 'जुर्म' (1990) का सदाबहार गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' सुनाया। प्रेमानंद महाराज भी इस गहरे अर्थ वाले गीत को बड़े ध्यान से सुनते नजर आए। यह गाना आज 35 साल बाद भी दोस्ती और मुश्किल वक्त में साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

No comments