रायपुर । रायपुर में पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 11 प...
रायपुर
। रायपुर में पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4
अलग-अलग मामलों में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 11 पुरुष और 1
महिला शामिल हैं। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स
टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त रूप से की है।
पुलिस ने आरोपियों के
कब्जे से 42 किलो गांजा, 2200 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 1.53 ग्राम
MDMA ड्रग्स जब्त किया है। इसकी कुल कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
कोतवाली
इलाके में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर 1700 अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ 3
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बिना वैध दस्तावेज के ये गोलियां बेची जा
रही थी। अब इस मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
गंज
थाना क्षेत्र में 2 आरोपी MDMA ड्रग्स बेचते पकड़े गए। पूछताछ में खुलासा
हुआ कि ये नागपुर से आने वाली ट्रेन के अटेंडेंट के जरिए ड्रग्स मंगाते थे।
पंडरी
थाना क्षेत्र में पुलिस ने 5 तस्करों को गिरफ्तार किया, जो ओडिशा से
महाराष्ट्र गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। इनके पास से 42 किलो गांजा और 1
लाख रुपए नकद जब्त किए गए।
इस मामले में शामिल कुछ आरोपी पहले से भी
तस्करी और अन्य अपराधों में शामिल रहे हैं। पुलिस को इनके बड़े नेटवर्क के
संकेत मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।
डीडी नगर क्षेत्र में 500 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा गया है।
पुलिस
के मुताबिक, कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद अब तक 24 मामलों में 56
आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और करीब 1.72 करोड़ रुपए का नशीला
सामान जब्त किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही
है और अन्य राज्यों तक फैले कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।



No comments