Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

RCB का युवा सितारा हुआ गुमनाम: 16 साल में डेब्यू, 4 ओवर में बिखरा करियर

    नई दिल्ली । Indian Premier League (आईपीएल) को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग माना जाता है, जहां एक शानदार प्रदर्शन खिलाड़ी को रातों-रात ...

  

 नई दिल्ली । Indian Premier League (आईपीएल) को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग माना जाता है, जहां एक शानदार प्रदर्शन खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है, वहीं एक खराब मैच करियर पर भारी पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला बंगाल के युवा लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन का है, जिनका आईपीएल डेब्यू ही उनके लिए सबसे बड़ा झटका बन गया।

साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने प्रयास रे बर्मन को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 31 मार्च 2019 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 16 साल 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया और आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हो गए। उस समय उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा था।

डेब्यू मैच में बुरी तरह पिटाई

हालांकि, डेब्यू मैच में उनके सामने जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर जैसे खतरनाक बल्लेबाज थे। दोनों ने मिलकर प्रयास के खिलाफ जमकर रन बनाए। युवा स्पिनर ने अपने 4 ओवर में 56 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। एक ओवर में 20 से ज्यादा रन पड़े, जिससे उनका आत्मविश्वास बुरी तरह टूट गया।
एक सीजन बाद ही टीम से बाहर

डेब्यू में खराब प्रदर्शन के बाद RCB मैनेजमेंट ने उन्हें दोबारा मौका नहीं दिया। अगले सीजन से पहले ही टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद प्रयास ने कई बार आईपीएल नीलामी में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

No comments