Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

नारायणपुर में अंडर-20 फुटबॉल स्पर्धा, तीसरी बार होगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी

   जगदलपुर। फुटबॉल की नर्सरी के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम (आरकेएम) को लगातार तीसरे साल स्वामी विवेकानंद...

  

जगदलपुर। फुटबॉल की नर्सरी के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ में नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम (आरकेएम) को लगातार तीसरे साल स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल स्पर्धा की मेजबानी मिली है।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा दो से 17 मई तक आयोजित इस स्पर्धा में 33 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीमें भाग लेंगी।
छत्तीसगढ़ को ग्रुप बी में साथ रखा गया है

छत्तीसगढ़ को ग्रुप बी में नगालैंड, दमन द्वीव और मणिपुर के साथ रखा गया है। आरकेएम में पिछले दो वर्ष के भीतर यह सातवीं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा होगी। बस्तर ओलिंपिक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे बड़ी खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद बस्तर संभाग के सभी जिलों में खेल का माहौल बना है।
खेल प्रतिभाओं को आगे आने के अधिक अवसर मिलेंगे

माओवादी हिंसा के दौर की समाप्ति के बाद खेल आयोजनों की निरंतरता से खेल प्रतिभाओं को आगे आने के अधिक अवसर मिलेंगे। पिछले वर्ष आरकेएम में राष्ट्रीय महिला फुटबॉल स्पर्धा हुई थी, जिसमें भारतीय महिला फुटबॉल टीम की लगभग सभी सदस्य अपने-अपने राज्यों की टीम के साथ यहां आई थीं।

No comments