नई दिल्ली । अमेरिका के Tell City से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां माता-पिता की गंभीर लापरवाही के कारण 2 साल...
नई
दिल्ली । अमेरिका के Tell City से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली
घटना सामने आई है, जहां माता-पिता की गंभीर लापरवाही के कारण 2 साल के
मासूम की मौत हो गई।
भूख-प्यास से तड़पता रहा मासूम
पुलिस के
अनुसार, 31 मार्च को दोपहर करीब 1:20 बजे पिता Trevor Reichard-Hayes (39)
ने 911 पर कॉल कर बताया कि उनका बच्चा सांस नहीं ले रहा। जब पुलिस और
मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक बच्चे की मौत कई घंटे पहले ही हो चुकी
थी। उसका शरीर नीला पड़ चुका था।
पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा
जांच
में सामने आया कि बच्चे के पेट में डायपर का जेल और दीवार के प्लास्टर के
टुकड़े मिले। बच्चे का वजन सिर्फ 6.8 किलो रह गया था, शरीर पर घाव और
कीड़ों के काटने के निशान पाए गए और गंभीर कुपोषण मौत की बड़ी वजह बनी।
घर की हालत देखकर चौंके अधिकारी
जांच टीम ने जब घर की तलाशी ली, तो हालात बेहद खराब मिले-
बच्चों के कमरे में गंदगी, मल और कीड़े
डायपर के टुकड़े और दीवार का मलबा बिखरा पड़ा था
जबकि माता-पिता का कमरा साफ-सुथरा था
बताया गया कि माता-पिता ने बच्चे को आखिरी बार रात 11 बजे देखा था, इसके बाद करीब 14 घंटे तक बच्चा अकेला पड़ा रहा।
अन्य बच्चों की हालत भी गंभीर
घर
में मौजूद दो अन्य बच्चों की हालत भी खराब पाई गई । एक बच्चे को कुपोषण के
कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया दोनों बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेज
दिया गया है
माता-पिता गिरफ्तार
पुलिस ने Trevor
Reichard-Hayes और Katherine को हत्या और बच्चों के प्रति लापरवाही के आरोप
में गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसियां इस मामले को गंभीर आपराधिक
लापरवाही और क्रूरता मान रही हैं।



No comments