Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

संन्यास की असल वजह बताते हुए भावुक हुए रविचंद्रन अश्विन

   नई दिल्ली : आईपीएल (IPL 2026) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को एम. चि...

  

नई दिल्ली : आईपीएल (IPL 2026) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 43 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। यह चेन्नई की इस सीजन में लगातार तीसरी हार है। इस हार के बाद जहां टीम की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अपने संन्यास को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
भावुक हुए अश्विन: संन्यास के पीछे का दर्द
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सीएसके के खराब फॉर्म और अपने करियर के अंत पर चर्चा की। अश्विन ने बताया कि वह इस साल भी फ्रेंचाइजी के लिए मैदान में उतर सकते थे, लेकिन वह मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूँ तो मेरे मन में था कि मैं एक और सीजन खेल सकता हूं, लेकिन मैं भावनात्मक रूप से उस स्थिति में नहीं था। पिछला सीजन मेरे लिए निजी तौर पर बहुत निराशाजनक रहा था।"

मैनेजमेंट और 10 करोड़ का गणित

अश्विन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने संन्यास का फैसला खुद लिया ताकि टीम प्रबंधन को रिटेंशन या रिलीज को लेकर सिरदर्दी न हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "मेरे हटने से टीम के 10 करोड़ रुपये भी बच गए। मैं नहीं चाहता था कि टीम मुझ पर बोझ महसूस करे। मैं अब भी निराश हूं क्योंकि मेरी खुद से बहुत उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हो सकीं।" जब उनसे पिछले साल की घटनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह उन दर्दनाक यादों को दोबारा नहीं कुरेदना चाहते।

RCB की जीत ने दी सभी को चेतावनी

आरसीबी के हाथों मिली सीएसके की हार पर अश्विन ने कहा कि उन्हें चेन्नई से जीत की उम्मीद थी, लेकिन बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा, "आरसीबी एक ब्रेक के बाद आ रही थी, मुझे लगा था सीएसके उन्हें हरा देगी। लेकिन जिस तरह आरसीबी ने खेल दिखाया है, उसने टूर्नामेंट की अन्य सभी टीमों को कड़ी चेतावनी दे दी है।"

No comments