Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

भाठागांव में अचानक पाइपलाइन फूटने से लोगों को पानी की किल्लत

  रायपुर। रायपुर के भाठागांव इलाके में पानी टंकी की पाइपलाइन फटने से घंटों तक पानी फव्वारे की तरह बहता रहा। मामला सुबह 8 बजे का है, हैरानी...

 

रायपुर। रायपुर के भाठागांव इलाके में पानी टंकी की पाइपलाइन फटने से घंटों तक पानी फव्वारे की तरह बहता रहा। मामला सुबह 8 बजे का है, हैरानी की बात यह है कि यह घटना ऐसे समय हुई जब शहर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत चरम पर है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पाइपलाइन फूटने के बाद काफी देर तक पानी लगातार बहता रहा, लेकिन समय पर सुधार के लिए कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो गया।

शहर के कई इलाकों में लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं और टैंकरों पर निर्भर हैं। वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं जल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रही हैं। घटना के बाद लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जहां पानी की एक-एक बूंद की जरूरत है, वहां इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में पानी की समस्या और गंभीर होती जा रही है। ऐसे में पाइपलाइन फूटने जैसी घटनाएं हालात को और बिगाड़ सकती हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

No comments