Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

रायपुर में पेशेवर प्रशिक्षण बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट दक्ष की शुरुआत

   रायपुर । रायपुर में प्रोजेक्ट दक्ष चलाया जा रहा है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की इस पहल के तहत अब तक 227 बैचों में 4 हजार से अधिक शासकीय ...

 


 रायपुर । रायपुर में प्रोजेक्ट दक्ष चलाया जा रहा है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की इस पहल के तहत अब तक 227 बैचों में 4 हजार से अधिक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

शिक्षा विभाग के 47 सहायक शिक्षक और प्रधान पाठकों ने भी इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के जरिए कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली के लिए तैयार किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाना है। इसमें कंप्यूटर व मोबाइल का उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल दस्तावेज प्रबंधन और ई-मेल जैसे टूल्स की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

प्रोजेक्ट दक्ष से कर्मचारियों की तकनीकी क्षमता में सुधार हुआ है, जिससे ई-गवर्नेंस को मजबूती मिल रही है। साथ ही आम नागरिकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और गति भी बेहतर हो रही है, जो डिजिटल इंडिया और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments