Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

यात्रियों की सुविधा के लिए तीन बड़े रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन

   रायपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 3 प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इनमे...

  

रायपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 3 प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इनमें कोरबा–यलहंका (बेंगलुरु), खड़गपुर–पुणे और आद्रा जंक्शन–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) रूट शामिल हैं।

इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म बर्थ और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी।

कोरबा–बेंगलुरु के बीच एक-एक फेरे की स्पेशल ट्रेन

कोरबा और यलहंका (बेंगलुरु) के बीच गाड़ी संख्या 08261/08262 समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कोरबा से 2 मई को और यलहंका से 3 मई 2026 को रवाना होगी।

यह ट्रेन चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, बल्लारशाह, सिकंदराबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी और दूसरे दिन यलहंका पहुंचेगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा।

इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, एसी-3 और सामान्य श्रेणी शामिल है।

खड़गपुर–पुणे के लिए भी स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02827 खड़गपुर–पुणे समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल 2026 को खड़गपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर होते हुए अगले दिन पुणे पहुंचेगी।

इस ट्रेन में भी 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें स्लीपर, एसी-2, एसी-3 और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।

आद्रा–मुंबई (CSMT) के बीच स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 02830 आद्रा जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए 21 अप्रैल 2026 को चलाई जा रही है। यह ट्रेन रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, भुसावल, नासिक रोड होते हुए मुंबई पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा फायदा

तीनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, गोंदिया जैसे स्टेशनों पर रहेगा, जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।

No comments