Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग

latest

“ये आदमी देश को भी…” अनंत अंबानी के बर्थडे पर सलमान खान का मजेदार अंदाज वायरल

   मुंबई । मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन (Anant Ambani Birthday) म...

  

मुंबई । मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन (Anant Ambani Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने शुभकामनाएं दीं।
सलमान खान का खास अंदाज बना चर्चा का विषय

हालांकि, सभी बधाइयों के बीच सलमान खान (Salman Khan) का अंदाज सबसे अलग नजर आया। उन्होंने अनंत अंबानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक खास फोटो साझा की, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

क्यूट फोटो और मजेदार कैप्शन हुआ वायरल

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अनंत अंबानी की पीठ पर बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों की यह क्यूट बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा

    “अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो... ये आदमी देश को भी उठाएगा। मेरे छोटे भाई अनंत, भगवान आपको लंबी जिंदगी दे। दिल और दिमाग का अनंत... अंबानी प्योर सोल।”

उनके इस कैप्शन ने पोस्ट को और भी खास बना दिया।

फैंस ने जताया प्यार

सलमान खान और अनंत अंबानी की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा कि उनकी दोस्ती को किसी की नजर न लगे, वहीं दूसरे यूजर ने सलमान की मुस्कान की तारीफ करते हुए उन्हें हमेशा खुश रहने की दुआ दी। कई फैंस ने अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस पोस्ट को बेहद खास बताया।
जामनगर में हुआ भव्य सेलिब्रेशन

अनंत अंबानी ने 9 अप्रैल को जामनगर में अपने जन्मदिन के मौके पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया था। इस समारोह में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर सहित कई सितारों ने शिरकत की।



No comments