नई दिल्ली । अपनी कड़ी मेहनत वाले वर्क-कल्चर के लिए पहचाने जाने वाले जापान में करियर को लेकर परेशान युवाओं के लिए 'तेनशोकू सोदान बार...
नई
दिल्ली । अपनी कड़ी मेहनत वाले वर्क-कल्चर के लिए पहचाने जाने वाले जापान
में करियर को लेकर परेशान युवाओं के लिए 'तेनशोकू सोदान बार' एक वरदान
साबित हो रहा है। इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आने वाले लोगों
को न तो ड्रिंक्स के पैसे देने पड़ते हैं और न ही करियर काउंसलिंग के। इसका
उद्देश्य कर्मचारियों को एक ऐसा सुरक्षित मंच देना है जहां वे अपनी नौकरी
की थकान, वर्क-प्रेशर और करियर से जुड़ी चिंताओं पर बिना किसी हिचकिचाहट के
बात कर सकें।
दुनियाभर का ध्यान खींच रहा बार
यहां केवल
ड्रिंक्स नहीं परोसी जातीं, बल्कि अनुभवी करियर एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहते
हैं। ये एक्सपर्ट्स लोगों की समस्याओं को गहराई से सुनते हैं और उन्हें
बेहतर भविष्य के लिए पेशेवर सलाह देते हैं। जापान जैसे देश में, जहां काम
को ही जीवन मान लिया जाता है, यह बार लोगों को मानसिक सुकून और अपनी खुशी
को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित कर रहा है।
जापान के इस 'करियर
बार' ने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींचा है, क्योंकि यह साबित करता है कि
कभी-कभी एक अच्छी सलाह और सुकून भरे पल, ऊंचे वेतन वाली नौकरी से कहीं
अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।
बार की टैगलाइन- जीवन एक रोमांच है
तेनशोकू
सोदान बार के रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर शोता उमेमोटो ने अपने इस बार की
टैगलाइन दी है, 'जीवन एक रोमांच है।' तीस साल के उमेमोटो ने सोचा था कि 10
ग्राहक एक अच्छी शुरुआत होगी; लेकिन जनवरी में 60 ग्राहक आ गए थे। बार
खुलने के कुछ ही समय बाद इंस्टाग्राम पर इसके इंग्लिश में पोस्ट आने शुरू
हो गए। एक पोस्ट में लिखा था, 'जापान में नौकरी छोड़ने की सोच रहे लोगों के
लिए एक बार है और यहां ड्रिंक्स मुफ्त है।'
इस पोस्ट में एक आम
जापानी व्यक्ति कॉकटेल डालते हुए दिख रहा था और उसके बगल में एक तनावग्रस्त
दिखने वाले कर्मचारी का कटआउट रखा था। यह पोस्ट जापान के बाहर भी वायरल हो
गया था और यूज़र्स मजाक में कहने लगे, 'मैं आ रहा हूं।'



No comments